घनश्याम दास गर्ग पुनः बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

 

मुुरादाबाद,। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में शामली के घनश्याम दास गर्ग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसमें मुरादाबाद के विकास जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याएं छाई रहीं। विधायक सुशांत सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन-पत्र भी दिया गया है।
           रविवार को सभागार में दो सत्र में सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहले सत्र में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। इसमें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन-पत्र बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह को सौंपकर मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराने को कहा गया। मुख्य अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक सुशांत सिंह, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन,राजू कालरा रहे। दूसरे सत्र में पदाधिकारियों की घोषणा की गई।      
        सम्मेलन के दौरान घनश्याम दास गर्ग प्रदेश अध्यक्ष, तिलकराज अरोड़ा प्रदेश महामंत्री और विकास जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया। सुभाष चंद्र धीमान को प्रदेश संगठन महामंत्री, अमित गर्ग को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल कंसल को वरिष्ठ प्रदेश प्रचार मंत्री, मनमोहन अग्रवाल एवं प्रमोद सिंघल को वरिष्ठ मंत्री, अशोक जिंदल को वरिष्ठ संगठन मंत्री, रश्मि गुप्ता को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, प्रदीप भारद्वाज को र्प्रदेश युवा इकाई का अध्यक्ष और जयवीर सिंह का महामंत्री मनोनीत किया गया।
       नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि शपथ ग्रहण 15 मई को शामली में होगा। नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में चालीस जिलों के व्यापारियों ने भाग लिया। इनमें विनोद गोयल, विष्णु कांत गुप्ता, सरवन कुमार, गिरधर गोपाल, सुभाष रस्तोगी, अमित रस्तोगी, सोनू चंद्र, चंद्र प्रकाश वार्ष्णेय, पोरूष जैन, संजीव सिंघल, अरिहंत जैन, संभव जैन, बंसी अग्रवाल, विवेक शर्मा,प्रेम शंकर सैनी, भूकन सैनी आदि उपस्थित रहे।
Attachments area