राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7387 वादो का हुआ निस्तारण
- प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कराया गया दो दम्पत्तियो मे समझौता - जनपद न्यायाधीश शामली ग्रीश कुमार वैश्य के मार्ग दर्शन में 5 साल से लंबित 6 मामलो का भी निस्तारण, कुल सैटलमेंट धनराशी 6 करोड 20 लाख 98 हजार 300 रूपये वसूली गई कैराना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय और उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनपद न्यायाधीश शामली ग्रीश कुमार वैश्य के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कैराना स्थित जिला एंव सत्र न्यायालय परिसर के दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शनिवार को प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली विजय कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश-परिवार न्यायालय द्वारा 23 मामले, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) न्यायालय द्वारा 2 मामले, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कैराना द्वारा 307 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 581 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना न्यायालय द्वारा 526 मामले, सिविल जज सीनियर डिवीजन शामली न्यायालय द्वारा 38 मामले, सिविल जज जूनियर डिवीजन शामली द्वारा 514 मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय द्वारा 235 मामलो का निस्तारण कराया गया। जनपद के समस्त न्यायालयो द्वारा कुल 2224 वादो का निस्तारण किया गया जिसमें कुल सैटलमेंट धनराशी 37 लाख 63 हजार 261 रूपये वसूल किए गये। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 4744 मामलो का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। बैंक व दूर संचार निगम से संबधित प्री लिटीगेशन 419 वादो का निस्तारण किया गया जिसमें कुल सैटलमेंट धनराशी 5 करोड 83 लाख 35 हजार 39 रूपये वसूल किए गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश के मार्ग दर्शन में 40 सिविल वादो एंव 11 एनआई एक्ट का निस्तारण किया गया। न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना के द्वारा 12 मूलवादो व 11 एनआई एक्ट का भी निस्तारण किया गया। जिसमें 6 मामले लगभग 5 सालो से लंबित थे। राष्ट्रीय लोक अदालत में 549 ई चालान का भी निस्तारण कराया गया।