एलआईसी कैराना शाखा प्रबंधक का बेटा बना आर्मी में लेफ्टिनेंट
- ऑल इंडिया में 71वी रेंक की हासिल
कैराना। एलआईसी शाखा प्रबंधक के बेटे आदित्य प्रताप आर्य ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में 71 वी रेंक हासिल कर जनपद शामली का नाम रोशन करते हुए अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।
नगर में स्थित एलआईसी ऑफ़िस में तैनात शाखा प्रबंधक अशोक आर्य के बेटे आदित्य प्रताप आर्य ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में 71वी रेंक हासिल की। जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट आदित्य प्रताप आर्य ने 10वी की पढ़ाई गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा व 12 वी एसडीएस पब्लिक स्कूल करनाल से ग्रहण की वही बीएससी मैथ्स ऑनर्स पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस चंडीगढ़ से ग्रहण की , एमएससी फाइनल की शिक्षा भी वही से कर रहे है। सलेक्शन सेंट्रल साउथ बेंगलुरु में लेफ्टिनेंट के पद पर 31 मार्च को चयनित हुए। जिसके बाद जुलाई माह में 18 महीने की ट्रेनिंग इंडियन मिलट्री एकेडमी देहरादून में होगी। शाखा प्रबंधक अशोक आर्य का बेटा आदित्य प्रताप आर्य आर्मी में लेफ्टिनेंट बने तो उनकी बड़ी बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित हुई है। तथा छोटी बेटी इंडियन वैटनरी शोध संस्थान बरेली अध्यनरत है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर माता मितलेश आर्य बहुत खुश है।