ऊंचागांव में धूम-धाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

- मानव चेतना केंद्र आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना कर किया गया प्रसाद वितरण

कैराना। गुरु पूर्णिमा का पर्व बडे़ धूमधाम से मनाया गया।मानव चेतना केंद्र आश्रम में स्वामी विशुद्धानंद महाराज की विशेष पूजा-अर्चना करते हुवे श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
          बुधवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्सहा के साथ मनाया गया।अगस्त्य संगीत कला के धनी मास्टर राधेश्याम शर्मा ने स्वामी विशुद्धानंद महाराज की प्रतिमा व स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज की फ़ोटो के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान आश्रम में पहुँचे श्रद्धालुओ ने महाराज का गुणगान करते हुवे विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओ ने स्वामी विशुद्धानंद महाराज की जय, स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज की जय के जयकारे लगाए।                    मास्टर राधेश्याम शर्मा ने महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे सुंदर भजनों का ज्ञान किया ओर बताया कि गुरु का दर्जा भगवान से भी बढ़कर होता है, गुरु की कृपा से ही मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति होती है। मास्टर जी ने बताया कि जिस मनुष्य का कोई गुरु नही होता वह मनुष्य सदा अंधकार में रहता है। गुरु बिना मुक्ति नही होती। उन्होंने बताया कि गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट गुरु कुम्हार है और शिष्य घड़ा है, भीतर से हाथ का सहार देकर, बाहर से चोट मार-मारकर और गढ़-गढ़ कर शिष्य की बुराई को निकलते हैं। 
         वही, पीतम सिंह ने महाराज का सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इससे श्रद्धालु झूम उठे, इन्ही सुंदर भजन व कीर्तन के साथ कार्यकर्म का समापन किया गया। स्वामी विशुद्धानंद महाराज की आरती के ततपश्चात गांव व दूरदराज से आश्रम में पहुचे दर्जनों श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुनेश, बरखा, मोनिका,रेखा,सुमन,रामफल शर्मा,पीतम सिंह शामली, एडवोकेट शिवचरण मोई कला,शिव कुमार कैराना, जयपाल जसाला,मदन पाल गुर्जरपुर, महकसिंह ऊंचागांव,बिजेंद्र,कक्की,सात्विक,गौरव कौशिक,अमित कौशिक,मोनू पंवार,छोटू,दीपक,वंश आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।