शिव प्रकाश यादव कैराना एसडीएम नियुक्त


- विशु राजा को दी गई एसडीएम सदर की जिम्मेदारी 

कैराना। जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल करते हुए कैराना एसडीएम विशु राजा को शामली सदर की जिम्मेदारी सौंपी की गई।

       रविवार को डीएम शामली जसजीत कौर द्वारा शासकीय कार्यो के हित में देखते हुए जिले के उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया है। 

    जिलाधिकारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी सदर का कार्यभार संभाल रहे बृजेश कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय, उप जिलाधिकारी कैराना विशु राजा को उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी न्यायिक ऊन शिव प्रकाश यादव को उपजिलाधिकारी कैराना की नई जिम्मेदारी दी गई है।