पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों का हर आमो-खास ने किया स्वागत
- नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिष्टाचार भेंट

कैराना। पत्रकार संगठन कैराना के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हर आमो-खास ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं, पदाधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
       सोमवार को पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष विनोद चौहान, संरक्षक महराब चौधरी, उपाध्यक्ष मुनव्वर पंवार, महासचिव मेहरबान अली, कोषाध्यक्ष सुहैब अंसारी, सचिव दीपक कुमार तथा ऑडिटर सुनील धीमान का हर आमो-खास शख्सियत ने स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों को फूल-मालाएं डालकर एवं मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया तथा शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसडीएम शिवप्रकाश यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान व उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश बेदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए आपसी तालमेल बनाए रखने एवं समाज हित में अपनी लेखनी के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान करने की अपेक्षा की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अंसार सिद्दीकी, प्रदीप वर्मा, आरिफ चौधरी, ताराचंद सैनी, सन्नी गर्ग, उस्मान चौहान, अनस फारूकी व एम. इकबाल हसन आदि मौजूद रहे।