व्यापारी वर्ग ने कलमवीरों को किया सम्मानित
- व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले, पीड़ितों को न्याय दिलाने में पत्रकारों की अहम भूमिका

कैराना। नगर के व्यापारी वर्ग ने पत्रकार संगठन कैराना के नवनियुक्त पदाधिकारियों, एल्डर कमेटी, अनुशासन समिति के सदस्यों व कलमवीरों को सम्मानित किया।
   शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापारी मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी वर्ग की ओर से मोहल्ला आलकलां में पत्रकार संगठन कैराना के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारी वर्ग द्वारा एल्डर कमेटी के चेयरमैन मामचंद चौहान, सदस्य अंसार सिद्दीकी, प्रदीप वर्मा, एम. इकबाल हसन, आरिफ चौधरी, संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद चौहान, संरक्षक महराब चौधरी, उपाध्यक्ष मुनव्वर पंवार, महासचिव मेहरबान अली, कोषाध्यक्ष सुहैब अंसारी, सचिव दीपक कुमार, ऑडिटर सुनील धीमान, अनुशासन समिति के सदस्य अब्दुल सत्तार, संजय चौहान, शमशाद चौधरी, विशाल भटनागर सहित पत्रकार एम. यूसुफ त्यागी, संजय चौहान, उस्मान चौहान, सन्नी गर्ग, वाजिद अली व अनस फारूकी आदि का फूल-मालाएं डालकर स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देते हैं और पीड़ितों की आवाज हुक्मरानों तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वह हर तरीके से पत्रकारों के साथ हैं। वहीं, पत्रकार संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि पूर्व में किसने क्या किया है, वह उनके चरित्र को दर्शाता है, लेकिन कार्यकारिणी में उलटफेर होने के बाद अब कोई अवैध वसूली नहीं करेगा। इस दौरान महामंत्री संदीप शर्मा, सह महामंत्री प्रदीप गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैजान अहमद, सर्राफा यूनियन के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, युवा महामंत्री यश अग्रवाल, नगर मंत्री हर्ष बंसल, युवा उपाध्यक्ष अर्जुन मित्तल, नगर मंत्री मुनीम मंसूरी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।