सोमवार को होगा श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
👉 20 सितंबर को दोपहर में निकाला जाएगा जुलूस काल
कैराना। श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ कल सोमवार की रात्रि में अपर जिलाधिकारी शामली व अपर पुलिस अधीक्षक शामली सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा
        बता दें कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा कैराना में श्रीगौऊशाला भवन कैराना में 19 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्री रामलीला महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से प्रभु इच्छा तक रामलीला का मंचन श्रीगौऊशाला भवन कैराना में कलाकारों के द्वारा किया जाएगाl 
    उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री रामलीला कमेटी कैराना के अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट व समाजसेवी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट ने राष्ट्रीय जंग टाइम्स को बताया कि श्री रामलीला महोत्सव में पहले दिन कल 19 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे शिव बारात शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजारों से बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे श्री राम लीला महोत्सव का शुभारंभ अपर जिला अधिकारी शामली संतोष कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक शामली ओ पी सिंह व उप जिलाधिकारी कैराना शिव प्रकाश यादव क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य व कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके उपरांत कल ही पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया जाएगा। 20 सितंबर दिन मंगलवार को रावण वेदवती संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे जुलूस काल निकाला जाएगा।
      21 सितंबर को श्रवण लीला का मंचन किया जाएगा। 22 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को भगवान राम जन्म की लीला का मंचन किया जाएगा।  23 सितंबर दिन शुक्रवार को शाही दरबार और विश्वामित्र जी द्वारा भगवान राम लक्ष्मण को मांग कर ले जाने, अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया जाएगा। 
      24 सितंबर दिन शनिवार को ताड़का वध व पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया जाएगा। 25 सितंबर दिन रविवार को धनुष यज्ञ ,सीता स्वयंवर, लक्ष्मण जी और परशुराम जी संवाद का मंचन किया जाएगा।
      26 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से श्रीराम बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी तथा लीला विश्राम रहेगी।
       27 सितंबर दिन मंगलवार को श्री रामचंद्र जी के वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। 28 सितंबर दिन बुधवार को राजा दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन किया जाएगा। 29 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को स्वरूपनखा की नासिक भंग व सीता हरण की लीला का मंचन किया जाएगा।  30 सितंबर दिन शुक्रवार को श्री राम हनुमान मिलन व बाली मरण की लीला का मंचन किया जाएगा।
     1 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को रावण हनुमान संवाद की लीला व लंका दहन की लीला का मंचन किया जाएगा। 2 अक्टूबर दिन रविवार को रावण अंगद संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। 3 अक्टूबर दिन सोमवार को लक्ष्मण मूर्छित की लीला का मंचन किया जाएगा। 4 अक्टूबर दिन मंगलवार को कुंभकरण वध मेघनाथ वध, सलोचना सती की लीला का मंचन किया जाएगा।
         5 अक्टूबर दिन बुधवार को अहिरावण वध नारांतक वध व रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा साथ ही शाम 5:00 बजे देवी मंदिर तालाब कैराना पर रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।
      6 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को भगवान रामचंद्र जी को राजतिलक की लीला का मंचन करते हुए कार्यक्रम का समापन होगा।
          उधर, कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ राम कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में परिवर्तन करने का पूर्ण अधिकार श्री रामलीला कमेटी कैराना को होगाl
Comments