लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस


         नई दिल्ली। रिटायर्ड ले. जनरल अनिल चौहान देश के नए सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) होंगे। सीडीएस/जनरल विपिन रावत की मृत्यु के बाद अनिल चौहान के नाम का सेना के सर्वोच्च पद के लिए आज ऐलान किया गया है। वह सेना में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह अंगोला में संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक भी रह चुके हैं। गोरखा रेजिमेंट से सेना में शामिल होने वाले अनिल चौहान को आतंकवादरोधी अभियान में महारात हासिल है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।