दौड़ प्रतियोगिता में लिलोन विद्यालय की लड़कियां रही अव्वल
शामली। क्रीड़ा भारती के सौजन्य से आयोजित
दौड़ प्रतियोगिता में लिलोन विद्यालय की लड़कियों ने अव्वल रहकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
     रविवार को किसान इंटर कॉलेज शामली मे क्रीड़ा भारती केे सौजन्य से लड़कियों की एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें कन्या पूर्व माध्यमिक  विद्यालय लिलोन की लड़कियों ने 100 मीटर, 200 मीटर और 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। और 400 मीटर.में द्वितीय स्थान हासिल किया।
     उक्त प्रतियोगिता प्रभारी शाइस्ता खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहां कि लड़कियों  के लिए इस तरह के खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।