यमुना में डूबे व्यक्ति की खोज में लगाई एनडीआरएफ
कैराना (शामली)। यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का 30 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। व्यक्ति की तलाश के लि एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।
    क्षेत्र के गांव भूरा निवासी जमशेद शनिवार सुबह करीब नौ बजे हरियाणा के गांव गढ़ी भरल से अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था। गांव बसेडा के निकट पैदल यमुना पार करते समय वह गहरे पानी में डूब गया था। रात तक भी जमशेद का पता नही चलने पर गोताखोर यमुना से बाहर आ गए थे। रविवार को गाजियाबाद से एक प्लाटून एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ ने मोटर बोट के सहारे यमुना नदी में कई किलोमीटर दूर तक ग्रामीण की तलाश की। इसके अलावा आधा दर्जन प्राइवेट गोताखोर भी तलाश करने में लगे रहे। लेकिन, देर शाम तक भी ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लग सका।       
     उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि अभी तक यमुना में डूबे जमशेद का पता नही चल सका है। एनडीआरएफ व गोताखोर तलाश कर रहे हैं।