गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन
कांधला। गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया।
     बुधवार को पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर नई बस्ती कांधला में को मन्दिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) द्वारा गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया गया।
      कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक एडवोकेट, महासचिव डॉ शिखा कौशिक, धर्म सिंह, मन्दिर के पुजारी पंडित राधेश्याम, रैंकर्स हॉस्पिटल के संरक्षक राजीव शर्मा, प्रभाकर शर्मा, विनोद हलवाई ग्रुप, मुकेश गोयल, विशाल आदि की उपस्थिति रही।