मानव चेतना केंद्र आश्रम से निकाली गई कलश शोभा यात्रा

- श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन
- 108 कलश के साथ गांव की हुई परिक्रमा
कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके सर्व प्रथम सुबह के समय गांव में कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इसमे सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ओर गांव की परिक्रमा की।
         शुक्रवार को कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे सुबह के समय बड़ी धूम-धाम से आश्रम से गांव भर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव व दूर दराज की सेकड़ो श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई। आश्रम में पहुचकर यात्रा पूर्ण की गई।
      वही, दोपहर मे स्वामी विशुद्धानंद महाराज के परम शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने अपनी अमृत वाणी करते हुवे बताया की जो समय निकल जाता है वह वापस आने वाला नही है। समय पर हमेशा ध्यान दीजिए। जिसके जैसे भाव होते है उसे वैसा ही मिल जाता है।
          महाराज ने बताया कि जो मनुष्य माता देवी भागवत का पाठ करता है उनका कल्याण हो जाता हैं। भक्ति से भाव प्रकट होता है। मनुष्य को शास्त्र पर विश्वास करना चाहिए। कुपुत्र से कुल नष्ट हो जाता है। दुष्ट नारी से पूरा जीवन नष्ट हो जाता है।
     श्रीमद देवी भागवत महापुराण में 318 अध्याय है। है मुनिवर जो मनुष्य श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा सुनते है उनका कल्याण हो जाता हैं। उन्हें मोक्ष को प्राप्ति हो जाती है। भक्ति से प्राप्त होने वाली माँ भगवती हम सबका कल्याण करने वाली है। संसार मे हमारा कोई है तो वो केवल माँ है। माँ से बढ़कर यदि कोई हमारा ख्याल रख सकता है तो ये केवल ख्याल ही हो सकता है। 
       इस दौरान श्रीमद देवी भागवत महापुराण में गांव व क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुगन मौजूद रहे। महाराज ने बताया कि यह श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा 5 नवम्बर 2022  तक चलेगी। उसके बाद हर वर्ष की भाती इस बार भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।