लखनऊ। सेनानायक सुनील कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 118वीं जयंती के अवसर पर वाहिनी क्वार्टर गार्द पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सत्य एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गयी।
रविवार को अपने संबोधन में सेनानायक ने बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजो को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यही वजह है कि पूरा विश्व उन्हें सम्मान के साथ याद करता है। महात्मा गांधी के विचारों से केवल भारत के ही लोग नहीं बल्कि अन्य देश भी प्रेरणा लेते हैं। महात्मा गांधी के विचारों और कार्यों के कारण ही उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। आज हर जगह उनकी जयंती मनायी जा रही है एवं उनके विचारों का अनुसरण किया जा रहा है, उनके विचारो को पुलिस कर्मियों को अपने जीवन में यथार्थ रूप से अपनाने की आवश्याकता है, क्योंकि जैसे महात्मा गॉधी जी ने परिस्थितियॉ चाहे जैसी भी आईं हो उन्होंने कभी हिंसा का मार्ग नही अपनाया, वैसे ही हम पुलिस वालों को भी अपने कर्तव्य पालन के दौरान उनका विचारों का अनुसरण निरन्तकर करते रहना चाहिए।
सेनानायक ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी याद करते हुए बताया कि उन्होेने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया व बताया कि देश के अर्थव्यस्थाव व सुरक्षा मे देश के किसानों एवं जवानों का योगदान अतुलनीय है। इसलिए हम पुलिस वालो का देश के अन्नदाता के प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए और प्रत्येक समय उनके सहयोग के लिए तत्तपर रहना चाहिए।
इस दौरान वाहिनीं के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।