गाय की सेवा करने वालो पर होते है भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्नः ब्रह्म स्वरूपानंद

- ऊंचागांव में चल रही श्रीमद देवी भागवत महापुराण के पांच वें दिन महाराज ने किए प्रवचन
- आगामी रविवार को आश्रम में होगा 39 वे विशाल भण्डारे का आयोजन  
- गांव व क्षेत्र से आश्रम में पहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने की कथा श्रवण
 
कैराना। मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि मनुष्य को हाथ पर हाथ रखकर बैठना नही चाहिए। कर्म करते रहना चाहिए। कर्म करने पर ही फल की इच्छा की जा सकती है। बगैर कर्म किये फल की इच्छा नही की जा सकती।
      मंगलवार को कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित मानव चेतना केंद्र आश्रम में चल रही श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ के पांच वेंं दिन स्वामी विशुद्धानंद महाराज के परम शिष्य स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने  बताया कि मनुष्य को शास्त्र पर विश्वास करना चाहिए। गौ माता में 33 करोड़ देवता वास करते है। हमे गाय की रक्षा करनी चाहिए। कलयुग में सबसे ज्यादा दुर्गति गाय की हो रही है। इस कलयुग में जो मनुष्य गाय की सेवा करेगा, वह मनुष्य सदा स्वस्थ रहेगा, इससे उस पर भगवान श्री कृष्ण बड़े खुश रहते है। गाय की सेवा ही भगवान की सेवा है। जिस मनुष्य को आत्मज्ञान हो जाता है उसे पंडित कहते है। सेवा कभी खाली नही जाती। 
     उन्होंने ने बताया कि जिसको जो मिला है सेवा से ही मिला है। उस मनुष्य को सदा अच्छा मिलता है जो अपने गुरु की सेवा करता है। सेवा कभी खाली नही जाती। सच से बड़ा कोई तप नही है, ओर झुट से बड़ा कोई पाप नही है। मनुष्य को कभी झुट का सहारा नही लेना चाहिए।

👉 भगवान के नाम से होता है कल्याण.....
भगवान का भजन कैसे भी कर लीजिए कल्याण ही होगा। लेकिन भगवान का भजन सदा करना चाहिए। जिस मनुष्य पर भगवान की कृपा होती है उस पर सब महरबान हो जाते है। वरना समस्या के समय कोई काम नही आता। रामायण में लक्ष्मण व मेघनाथ के बीच युद्ध हो जाता है, जिसमे लक्ष्मण मुरचित हो जाता है। उस वक्त भगवान श्रीराम अपने भक्त हनुमान जी को बुलाते है। की हनुमान जी जन्म बूटी ले आओ, ओर मेरे लक्ष्मण को जीवित कर दो। वरना में घर जाकर अपनी माता से क्या मुह दिखाऊंगा। हनुमान जी जन्म ब्यूटी ले आये ओर लक्ष्मण जीवित हो गए। इस कथा के बीच श्रद्धालुओ की आँखे नम हो गयी। वही सुदर भजनो के साथ गांव व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की।

👉 वही, महाराज ने बताया कि आगामी रविवार को हर साल की भांति इस बार भी आश्रम में 39 वें विशाल भण्डारे का आयोजन होने जा रहा है।