छठे दिन 8 खूंखार बंदरो को पकड़ा
कैराना। खूंखार बंदरों को पकडऩे हेतु तीन सदस्य टीम ने अभियान चलाकर छठे दिन 8 खूंखार बंदरो को पकडा गया।  
       नगर पालिका परिषद कैराना के सफाई विभाग के लिपिक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन में खूंखार बंदरो को पकडने के लिए 3 सदस्य टीम को लगाया गया है। 
      सोमवार को छठे दिन टीम ने नगर के मोहल्ला पीपलोतला व सत्यम कॉलोनी पर बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। टीम ने 8 खूंखार बंदरों को पकड कर पिंजरे में बंद किया गया। तत्पश्चात पकड़े के खूंखार बंदरो को कैराना नगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगलों में ले जाकर छोड़ा गया।