वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह कश्यप का निर्विरोध चुना जाना तय

- बार एसोसिएशन कैराना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अवनीश कुमार गोयल ने दिया समर्थन
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी द्वारा दूसरे प्रत्याशी को समर्थन देने से चुनाव लड़ रहे जयपाल सिंह कश्यप का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
       बता दें कि बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2023 की वार्षिक कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर 21 दिसंबर को बार भवन में चुनाव होना है। मतदान के उपरांत उसी दिन मतगणना के दौरान एल्टर कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। 
       उधर, जहां एक और चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों का अधिवक्ता मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान जोरो शोरों के साथ जारी है। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अवनीश कुमार गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी जयपाल सिंह कश्यप को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। जिसके संबंध में समर्थन-पत्र उनके द्वारा बार एसोसिएशन कैराना के सूचना पट्ट पर चस्पा किया गया है। अवनीश कुमार गोयल के द्वारा जयपाल सिंह कश्यप को समर्थन देने से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह कश्यप का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा हैः जिसकी विधिवत घोषणा 21 दिसंबर को एल्टर कमेटी द्वारा की जाएगी।