दस्तावेज लेखक कृष्ण लाल शर्मा के निधन पर छाया शोक

कैराना। दस्तावेज लेखक के निधन पर दस्तावेज लेखको मे शोक की लहर दौड़ी। दस्तावेज लेखको ने पूर्ण रूप से कार्य बंद रखा।
       मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गुंबद निवासी कृष्ण लाल शर्मा तहसील कैराना में दस्तावेज लेखक के रूप में कार्यरत थे। गत सायं उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। जिन्हे उपचार हेतू तुरन्त निजी चिकित्सक के यहा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को जैसे ही उनकी मौत की सूचना साथी दस्तावेज लेखको को लगी,उनमे शोक की लहर दौड गई। मृतक कृष्ण लाल शर्मा का अंतिम संस्कार यमुना नदी घाट पर स्थित श्मशान पर सोमवार की प्रातः किया गया।
               उधर, दस्तावेज लेखको ने साथी दस्तावेज कृष्ण लाल शर्मा के निधन पर दस्तावेज लेखन कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा। तहसील में दस्तावेज लेखन कार्य न होने से उप निबंधक कार्यालय में सोमवार को कोई भी दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं हो सकी।