छात्र महोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कैराना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शामली द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में छात्र महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
         बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके द्वारा किये गये राष्ट्र योगदान पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता डॉ राजकुमार (प्रांत सह कोषाध्यक्ष), यशपाल पंवार (शिक्षक बोर्ड मेंबर), शिवम (नगर प्रचारक कैराना), जिला संयोजक मनीष व कार्यक्रम संयोजक आकाश भारती ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और उनके कार्यों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यश,प्रथम कुमार, राकेश कुमार, विपुल भारद्वाज, प्रदीप व हिमांशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।