जिलाधिकारी ने किए उपजिलाधिकारियों के तबादले
👉 निकिता शर्मा उपजिलाधिकारी सदर तथा उद्भव त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी ऊन बनाया गया

कैराना। जिलाधिकारी शामली जसजीत कौर ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित में बृहस्पतिवार को निम्नलिखित उपजिलाधिकारियों के तबादले किए हैं।
      जिसमें उप जिलाधिकारी ऊन निकिता शर्मा को उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया है। जबकि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर उद्भव त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी ऊन बनाया गया है। इसके अलावा प्रतिक्षा सिंह डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय से उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर बनाया गया है।
        उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।