कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्ताव हुए पास
लखनऊ। पर्यटन और औद्योगिक विकास के प्रस्ताव पास। प्रदेश में चार निजी विश्वविद्यालयों को अनुमति दी गई। वरुण अर्जुन विवि शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विवि लखनऊ, फारुख हुसैन विवि आगरा, विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर। अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कई प्रस्ताव पास हुये।         
     अयोध्या में 65 करोड़ से दो नये मार्ग बनेंगे, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। इसके लिए 200 करोड़ रूपये पास किये गये। अयोध्या के लिए कुल 465 करोड रुपए पास किए गए। इसके तहत तीन प्रस्ताव पास किए गए जिसमें 3 मार्गों का चौड़ीकरण और विस्तार होगा। 
         उत्तर प्रदेश गुंडा एक्ट नियंत्रण धारा 1970 में आंशिक संशोधन प्रस्ताव पास। *डीएम और कमिश्नर के साथ ही एडीएम और ज्वाइंट सीपी व एडीशनल सीपी को भी गुंडा एक्ट लगाने का मिला अधिकार।* उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को स्वीकृति दी गई। गांव स्तर पर ओपन जिम सहित खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
        आयुष्मान कार्ड डिजिटल मिशन को उत्तर प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया।