रामचरित मानस पाठ का तहसील मुख्यालय पर आयोजन
कैराना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ और रामचरित मानस का पाठ कराने के एलान के बाद कैराना  में सीएम योगी के आदेश का असर दिखना शुरू हुआ। यहां प्रयागराज से कलाकार बुलाकर रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया गया। 
             बता दें कि हाल में ही  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर कहा था कि नवरात्रों पर दुर्गा सप्तशती पाठ और रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया जायेगा। आदेश हुआ तो सरकारी मशीनरी भी पूजा-अर्चना के लिए तैयारियों में जुट गई।       
       रविवार को कैराना तहसील मुख्यालय के प्रांगण में हनुमान मंदिर में सुबह के समय पंडित अनुराग शुक्ला द्वारा विधि विधान के साथ पूजा- अर्चना कराई गई। जिसके बाद एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
      वही, एडीएम शामली संतोष कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और साथ ही मंडली के साथ बैठकर पाठ भी किया। यह कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जो की 24 घंटे तक बराबर चलेगा।
    उक्त कार्यक्रम का सोमवार (आज) समापन होगा। रामचरित मानस पाठ में भाग लेने के लिए लोग भी शामिल हुए। 
    उधर, कार्यक्रम में सीडीओ शामली शंभूनाथ तिवारी,सदर एसडीएम निकिता शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, तहसीलदार प्रियंका जयसवाल,नायब तहसीलदार गौरव सागवान, बीडीओ जितेंद्र मिश्रा,सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा शगुन मित्तल एडवोकेट, राजकुमार सेन, संजीव गोयल, विपुल जैन, रवि, अंकित, अभिषेक गोयल सहित आदि उपस्थित रहे।