राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयो पर संगोष्ठी का आयोजन

कैराना। राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयो पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
          बुधवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की संगोष्ठी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र पर जी आर पब्लिक स्कूल मोहल्ला दरबार कलांं कैराना में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर रामजी लाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शामली रहे।
        कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर श्रीपाल कश्यप संयोजक शक्ति केंद्र द्वारा किया गया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से आलोक चौहान एडवोकेट शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति सिंगल मंडल अध्यक्ष भाजपा कैराना, दीपक चंद्रा जिला महामंत्री एससी एसटी मोर्चा शामली सहित धन्नी कश्यप, पूरन चंद जाटव, श्रीचंद व स्वामी रोड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।