अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में एक अभियुक्त को अवैध एक दर्जन बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार किया।
             शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब के अपराध में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध एक दर्जन बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शराब तस्कर ने अपना नाम
गौरव पुत्र विनोद निवासी ग्राम हिंगोखेडी थाना कैराना बताया है।   
      उधर, पुलिस ने आरोपी शराब तस्कर के बीच संबंधित धारा में नामजद अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही उसे चालानी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।