श्मशान घाट पर चलाया गया साफ-सफाई अभियान
कैराना। पालिका प्रशासन द्वारा यमुना नदी पर स्थित श्मशान घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य कराया गया।
       रविवार को नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन तथा सफाई लिपिक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश- हरियाणा राज्य सीमा यमुना ब्रिज पर स्थित श्मशान घाट पर सफाई नायक अबसार अहमद की देखरेख में पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाकर वहां सफाई कार्य संपन्न कराया गया।