डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समाज के सभी तबकों को बराबर अधिकार दिया : हाजी अनवर हसन
- बौद्ध विहार सेवा समिति की ओर से धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती
- नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन रहें मुख्य अतिथि
- वक्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
कैराना। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पालिका के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालकर लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया।
     शुक्रवार देर सायं स्थानीय मोहल्ला आलकलांं में बौद्ध विहार सेवा समिति कैराना की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कैराना के निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन मौजूद रहें। हाजी अनवर हसन ने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
           निवर्तमान चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने संविधान में समाज के सभी तबकों को बराबर का अधिकार दिया हैं। कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रविंद्र कुमार ने किया।