शगुन मित्तल ने सहारनपुर मंडल में रिकॉर्ड तोड़ जीत कराई दर्ज
कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना के नवनिर्वाचित सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट ने सहारनपुर मंडल में सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई।
     नगर पालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या 15 से दोबारा सभासद बने शगुन मित्तल एडवोकेट ने सहारनपुर मंडल में सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई है। उन्हें 1110 मतों से विजयी घोषित किया गया।उनकी पूरे सहारनपुर मंडल में  सभासद पद में सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई है। उन्होंने जीत के बाद अपने वार्ड वासियों का शुक्रिया अदा किया। 
    बता दें कि शनिवार को शामली जिले की तीन नगर पालिका परिषदो और सात नगर पंचायतों के लिए  मतगणना कराई गई। नगर पालिका परिषद कैराना की मतगणना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई।
            नगर पालिका परिषद कैराना के वार्ड नंबर 15 से दोबारा सभासद बने  शगुन मित्तल एडवोकेट ने सहारनपुर मंडल के अंदर सबसे बड़ी 1110 मतों से जीत हासिल की।उन्हें करीब 1201 के वोट मिले। सभासद बनने के बाद उन्होंने अपने वार्ड वासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो भी वार्ड की समस्या होगी उसका निराकरण कराना प्राथमिकता होगी। जो भी नगर पालिका परिषद की योजनाएं होंगी उन्हें वार्ड के हर एक लाभार्थी तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि जितना उन्हें समर्थन मिला ऐसा समर्थन पूरे सहारनपुर मंडल में किसी सभासद को नहीं मिला उनकी यह सबसे बड़ी जीत है।