संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक


कैराना। संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
       बुधवार शाम नगर के प्राचीन देवी मंदिर तालाब किनारे पर बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के सफाई लिपिक रवींद्र कुमार ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। 
       उन्होंने बताया कि अपने आसपास में गंदगी न होने दें। इसके अलावा यह भी बताया कि एक जुलाई से विशेष अभियान शुरू होगा। लोगों को संचारी रोगों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें, जिससे वह बीमारियों से बचे रहें। इस दौरान सफाई नायक शाहिद हसन आदि मौजूद रहे।