अगले वर्ष 2024 में भाजपा को विदा करेगी इंडिया : अखिलेश यादव

- मणिपुर हिंसा डबल इंजन सरकार की बड़ी विफलता
सरूरपुर (मेरठ)। गांव पांचली बुजुर्ग में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में बुधवार को पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच साझा करते हुए कहा कि इस बार जो इंडिया गठबंधन बना है,वो भारी जीत दर्ज करेगा। इस दौरान उन्होंने गठबंधन के नाम को लेकर व्यंग करते हुए कहा की भाजपा और आरएसएस कभी नहीं ही नहीं चाहती कि इंडिया जीते और आगे बढे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में भाजपा आई थी 2024 में  इंडिया उसे विदा करेगी।           
     उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर जमकर सरकार की निंदा कि और कहा कि मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार इसके बावजूद भाजपा हिंसा को नहीं रोक पा रही है। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस का नंबर बदलकर 112 हो गया है साथ ही पुलिस के रेट भी बढ़ गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की विफलता और अपनी पूर्ववर्ती सपा सरकार की सफलता के बारे में भी बताया। इस दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में काफी धक्का-मुक्की हुई। हालांकि यहां चुनिंदा सपा नेताओं को ही मंच पर चढ़ने दिया गया।