पालिकाध्यक्ष ने किया प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे पौधारोपण
कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ मे उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष पौधारोपण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कैराना के अध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ आये जहा प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने प्रथम बार विद्यालय आगमन पर गुलब का फूल देकर उनका स्वागत किया। । 
         तत्पश्चात पालिकाध्यक्ष ने विद्यालय के अध्यापको के साथ मिलकर 10 पेड़ अशोक के लगाये। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने बच्चों को बताया की स्कूल से होकर जाता है तरक्की का रास्ता।इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करो। किताबो और पेड़ पौधों को अपना दोस्त बनाओ। इसके बाद उन्होंने स्कूल का अवलोकन किया और मिड- डे मिल का भी टेस्ट किया । स्कूल अवलोकन के बाद पालिकाध्यक्ष  पूरी तरह सन्तुष्ट नजर आये।
      उन्होंने उपस्थित अभिभावको को कहा स्कूल बहुत ही खूबसूरत है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कैराना को बालहित मे स्कूल की ओर से उन्हें विद्यालय की जरूरतों मे सहयोग करने और आवश्यक विकास कार्यो के लिए ज्ञापन दिया। अध्यक्ष ने बच्चों व अध्यापको को विद्यालय के सभी कार्यो मे पूरा पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
      इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैराना देहात इलियास अंसारी, अंसार अंसारी, उमर अंसारी और इनाम अंसारी आदि तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।