पसमांदा मुस्लिमों को आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही सरकार'

👉 राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां
👉 मैरिज होम में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन का हुआ आयोजन

कैराना। कस्बे के एक मैरिज होम में पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। 
   रविवार को कस्बे के शामली रोड पर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि कैराना बुजुर्गों की सरजमी हैं और बुजुर्गों का बड़ा ही अदब किया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पसमांदा मुस्लिम समाज विकास में काफी पिछड़ा है, जिन्हें विकास से जोड़ने के लिए भाजपा सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। बगैर किसी भेदभाव सर्वसमाज के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु अवगत कराएं, जिसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने का है। अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। 
          भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कैराना में कभी कानून व्यवस्था बदहाल थी, लेकिन सरकार ने यहां के लोगों को सुरक्षित वातावरण दिया है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को लेकर और उनको पार्टी के विचारधारा से जोड़कर कार्य करेगी, जिससे उनका कल्याण होगा। 
         कार्यक्रम को उप्र मदरसा बोर्ड सदस्य व अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इमरान अहमद व इंजीनियर अनवर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिगर देवबंदी ने किया।
..................