28 सितंबर को निकाला जाएगा श्री रामलीला महोत्सव का झंडा
कैराना। श्री रामलीला का झंडा 28 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को निकाला जाएगा।
     बता दे कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष की कस्बा कैराना में श्री रामलीला महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ बनाया जा रहा है। इसमें श्री रामलीला महोत्सव का झंडा 28 सितंबर 2023 दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 3:00 बजे धूमधाम के साथ ढोल नगाड़ों के साथ श्रीगौशाला भवन कैराना से पूजा-अर्चना के उपरांत नगर के मुख्य मार्गो से निकाला जाएगा।                  
        उक्त आशय की जानकारी श्री रामलीला कमेटी कैराना के संरक्षक और डायरेक्टर डॉक्टर रामकुमार गुप्ता और प्रमोद गोयल, अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट, महासचिव आलोक गर्ग व प्रमुख समाजसेवी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट ने संयुक्त रूप से दी है।
.............