याद करेगा हिंदुस्तान ये कुर्बानी, देश के शहीदों को नमनः दीपक सैनी

👉 शामली जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंडल मार्च निकालकर 
👉 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए देश के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवऺ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग मे शहीद हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंडल मार्च निकाल कर उन्हें नमन् किया गया। जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामली के सुभाष चौंक पर इकट्ठा होकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। 
     इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में देश के वीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। देश के लिए अपनी आन बान शान लुटा देने वाले देश के रणबांकुरों को हमारा नमन् है।.अनंतनाग मे शहीद हुए हिंद की सेना के कर्नल, मेजर सहित सभी नायकों  हिंदुस्तान आपके बलिदान को सर्वदा याद रखेगा। 
      देश की सरकार को चाहिए कि शहीद हुए जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। हमे फक्र है कि हम उस देश में रहते हैं जहां के सैनिक देश की अश्मत को दागदार नहीं होने देता, दुश्मन से लडते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं लेकिन कदम पीछे नहीं हटाते।
      अशवनी शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों पर किये गए आत्मघाती हमलों की घोर निन्दा करते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा लोकसभा चुनावों में देश की सुरक्षा के नाम पर जनता से किये गए वादे हवाई साबित हो गए हैं। कितने शर्म की बात है कि एक तरफ देश के जवान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो रहे थे, दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री जी का फोटो सैशन चल रहा था। 
   कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, डाक्टर रामलाल कश्यप, राहुल शर्मा, रमेश मराठा, गय्यूर चौधरी लिलोन,संदीप शर्मा, अरविंद झंझोट, महावीर सैनी, प्रमोद कश्यप, विनोद सेन, रामशरण नामदेव राधेश्याम सैनी, सुरेश सैनी, प्रदीप सैनी झाडखेडी व अरूण झंझोट आदि मौजूद रहे।
............