जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया निरीक्षण
कैराना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश सीमा वर्मा द्वारा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
     उ प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश सीमा वर्मा ने वन स्टॉप सेंटर बनत का निरीक्षण किया। जहां सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी उपस्थित मिली। इस दौरान एक बालिका से वार्ता भी की गई। साथ ही, अन्य बालिकाओं का न्यायालय में बयान हेतु जाना बताया गया।
      अधिवक्ता राधेश्याम गर्ग द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सुलह—समझौते का कार्य कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान पक्षकार भी सुलह—समझौते के लिए उपस्थित मिले। वन स्टाप सेंटर पर चिकित्सीय व्यवस्था भी उपलब्ध करायी गई। 
             इस दौरान दो नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित मिले। न्यायाधीश ने समस्याओं के बारे में भी जानकारी की।
——————————————————