बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कैराना (शामली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली द्वारा मेरठ में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपचारियों को संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
   बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार के निर्देशन में अपर जिला सत्र न्यायाधीश सीमा वर्मा ने मेरठ में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में पहुंचकर किशोर अपचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान किशोर अपचारियों से उनकी समस्याएं सुनी गई तथा उन्हें प्राप्त विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोर अपचारियों (जुनाईल) को शिक्षा के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही वह शक्ति है, जिससे बालकों की ऊर्जा व योग्यता को सही दिशा दी जा सकती है।
............................