श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ आज

कैराना। नगर में श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रीगौऊशाला भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
   श्रीरामलीला कमेटी कैराना के अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप एडवोकेट, महासचिव आलोक गर्ग और प्रमुख समाजसेवी एवं सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट ने बताया कि नगर में पिछले करीब 100 वर्षों से श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन होता चला आ रहा है। इस बार 08 अक्टूबर दिन रविवार रात आठ बजे श्रीगौऊशाला भवन में महोत्सव का शुभारंभ एडीएम शामली संतोष कुमार सिंह व एएसपी ओपी सिंह करेंगे।
             शुभारंभ से पूर्व दिन में दोपहर दो बजे शंकर भगवान की बारात निकाली जाएगी।  24 अक्टूबर को देवी मंदिर तालाब पर दशहरे महोत्सव के उपलक्ष्य में पुतलों का दहन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को श्रीराम चंद्र को राजतिलक के साथ ही महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम को लेकर श्रीरामलीला कमेटी की ओर से बैठक आयोजित कर तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
———————————————