नरेंद्र सिंह चौहान किमभास के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
कैराना। नरेंद्र सिंह चौहान को किसान मजदूर भारतीय संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
         मंगलवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार द्वारा नरेंद्र सिंह चौहान निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कैराना को जिला उपाध्यक्ष शामली मनोनीत किया गया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आमिर अली गोगवान, प्रदेश सचिव आसिफ चौधरी, मंडल अध्यक्ष आशु चौधरी, जिला महासचिव इमदादुल्लाह नदवी, जिला सचिव अमजद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम छतरी आदि मौजूद रहे।
..............