दरगाह मखदूम साहब पीर वाली पर ऑल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन
कैराना (शामली)। कस्बे की दरगाह मखदूम साहब पीर वाली पर रात्रि में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें मेहमान-ए-खसूसी के रूप में पालिकाध्यक्ष शमशाद अंसारी मौजूद रहे। 
          मुशायरे का शुभारंभ कारी मुज़म्मिल की नाते पाक से हुआ, मुशायरे का संचालन उस्मान उस्मानी ने किया तथा अध्यक्षता सज्जादानशीन निसार अहमद ने की।
      मुशायरे में दूर-दूर से आए व स्थानीय शायरों ने महफ़िल को अपने अपने शेर सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे में इशरत फ़लक सहारनपुरी,दिलकश जालोनवी,ज़मीर अहमद मलीर कोटला,कारी अफ़ज़ाल रामडा, ज़ीशान मलीर कोटला, सलीम जावेद डुंडूखेडवी, जुनैद अख्तर कांधलवी, आलम पीलीभीत, उस्मान उस्मानी, अतीक शाद व डॉक्टर सलीम अख्तर कैरानवी सहित आदि शायरों ने अपने अपने शेर सुना कर वाहवाही बटोरी। अंत में कुल शरीफ का आयोजन किया गया जिसमें कारी मुदस्सिर ने तिलावत-ए-कलाम पढ़ा तथा सज्जादानशीन निसार अहमद ने कुल शरीफ के बाद सभी शायरों और श्रोताओं को तबर्रुक पेश किया। मुशायरे में दूर-दूर से आए व स्थानीय शायरों का शुक्रिया अदा किया।
    उधर,पालिकाध्यक्ष कैराना शमशाद अंसारी मुशायरे में मेहमान-ए-खसूसी के रूप मे मौजूद रहे तथा शायरों की हौसला अफजाई की। 
..................