सांप्रदायिक सद्भाव अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना (शामली) में रविवार को आयोजित होने वाले संविधान दिवस के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवं राजनीति विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यान एवं साम्प्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गयी।
         कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ डॉली, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवम असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग एवम डॉ उत्तम कुमार,विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया।
         कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को संविधान के विषय में आधारभूत जानकारी प्रदान करते हुए उसके निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने वाले महापुरुषों के आदर्शों, मूल्यों और दूरदर्शी दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया गया। 
      डॉ अजय बाबू शर्मा विभाग प्रभारी रसायन विज्ञान विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुच्छेद 15 की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की प्राचीनता पर भी प्रकाश डाला।
     डॉ डॉली कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के विषय में परिचित कराया साथ ही एक सक्रीय नागरिक के रूप में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पे बेक टू सोसाइटी हेतु प्रेरित किया।       
       डॉ उत्तम कुमार विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान ने छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान की ऐतिहासिक यात्रा से परिचित कराते हुए संवैधानिक नैतिकता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया।
      उन्होंने सप्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा उन्हें साम्प्रदायिक सदभाव के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
      डॉ नीतू त्यागी विभाग प्रभारी अंग्रेजी ने छात्र-छात्राओं को संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
      डॉ रीनू असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी ने संविधान और संविधानवाद के विषय में अपने विचार प्रकट किए। 
     डॉ आंचल यादव असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय के विषय में मूलभूत जानकारी प्रदान की।
     महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में समा ने संविधान की उपयोगिता, हुमेरा ने मौलिक अधिकार, भरत ने संविधान के स्रोत, सागर ने राज्य की नीति निर्देशक तत्व, निदा ने संविधान की प्रस्तावना तथा रिजवान ने मौलिक कर्तव्यों के बारे में प्रभावशाली तरीके से अपने विचार प्रस्तुत किए।
       तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार जी के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया साथ ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक सक्रीय नागरिक के रूप में प्रतिभागिता कर मतदान हेतु शपथ भी ग्रहण की। अंत में राष्ट्रगान के गायन के पश्चात कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हो गया।
........................