पालिका ने प्रारंभ किया तीन दिवसीय प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान
कैराना। पालिका प्रशासन ने तीन दिवसीय प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान का हस्ताक्षर अभियान से शुभारंभ कर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही हजारों रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
      शुक्रवार को शासन प्रशासन के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे उप जिलाधिकारी कैराना स्वप्निल कुमार यादव के निर्देशन में नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत तीन दिवसीय प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कैराना कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान से किया गया। 
     तत्पश्चात पालिका के कर अधीक्षक शाकिर हुसैन के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलीथिन व डिस्पोजल गिलास आदि जब्त करने का अभियान चलाया गया। जिसमें नगर के मुख्य बाजार से प्रतिबंधित पॉलिथीन व डिस्पोजल गिलास आदि जब्त करने के साथ ही हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों एवं व्यापारियों में हड़कंप मचा देखा गया। इस दौरान पालिका के स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम लिपिक असलम अंसारी, वसूलीकर्ता सतीश मलिक व सतीश कुमार सहित पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
     गौरतलब रहे कि शासन प्रशासन के आदेशानुसार यह तीन दिवसीय प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2023 तक चलेगा।
..................................