बार के पूर्व अध्यक्ष का निधन, शोक


कैराना। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया।
   गांव रामड़ा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार (60) बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिन्हें ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की देर रात उनका निधन हो गया। सूचना से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को दिवंगत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
...........