पालिका व तहसील भवन को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया

कैराना। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रशासन द्वारा पालिका कार्यालय व तहसील भवन सहित डिवाइडर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया।
         प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर में बने विशाल मंदिर मे 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश भर में मंदिरों के साथ-साथ सरकारी कार्यालय को सजाया व संवारा गया है। इसी क्रम में जनपद शामली के कैराना नगर पालिका परिषद कार्यालय व तहसील भवन को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। 
 उक्त के अलावा पालिका बाजार तथा नगर के मुख्य मार्ग पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बने डिवाइडर को भी पथ प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। प्रशासन द्वारा की गई उक्त व्यवस्था आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
..............