मत्स्य प्रकोष्ठ सम्मेलन का किया गया आयोजन

कैराना। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में मत्स्य प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कश्यप, मछुआरे, माहर, मल्लाह व केवट सहित मत्स्य पालन करने वाले लोगों ने भारी संख्या में कार्यक्रम में पर चढ़कर भाग लिया वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद रहे।।
      शुक्रवार नगर के पानीपत खटीमा मार्ग पर स्थित बारात घर में भारतीय जनता पार्टी से मत्स्य प्रकोष्ठ भाजपा के तत्वाधान में मत्स्य प्रकोष्ठ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद प्रदेश संयोजक एवं पूर्व राज्य सभा सांसद ने सभी मछुआरा, महल्ला, केवट, बिन्द, धिवर व कश्यप समाज को मत्स्य पालन को लेकर जागरूक किया। उन्होंने समाज को संगठित करने एवं मोदी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दिलाया।
            कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि पहुंचे रमेश गौड कश्यप क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए समाज के लोगों को संगठित होकर आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा के साथ निस्वार्थ भाव से सहयोग करने का आह्वान किया। 
      वही, कार्यक्रम में पहुची समाज सेविका रेखा चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए। समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया एवं समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। 
     वशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र कश्यप बॉबी ने सभा को संबोधित करते हुए मछुआरा व कश्यप समाज को मत्स्य पालन करने के लिए उत्साहित किया और समाज हित में राष्ट्र के प्रति कार्य करने का संकल्प दिलाया। 
      कार्यक्रम में नरेंद्र कश्यप क्षेत्रीय संयोजक ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से कार्य करने एवं संगठन में कार्य करने के टिप्स दिए। 
        कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप जिला संयोजक ने सभी कार्यकर्ता व समाज के लोगों को मत्स्य पालन को लेकर जानकारी दी एवं योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया और सरकार से हर योजना का लाभ लेने के का आह्वान किया।
    इस दौरान सुरेशपाल कश्यप चैयरमैन झिंझाना, धनी कश्यप, राजीव कुमार, जगपाल, धर्मवीर वाल्मीकि, दीपक चंद्र, मास्टर पूरण चंद, शक्ति सिंगल एडवोकेट, अवधेश मित्तल, शिवकुमार रोड, रणबीर कश्यप, रेखा चौहान, चंदूलाल कश्यप, सतीश कश्यप, रविंद्र कश्यप, दिनेश, दीपक कश्यप, रामू कश्यप, जयपाल कश्यप सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धन्नी कश्यप व चन्दूलाल कश्यप ने की। वही, संचालन डॉक्टर श्रीपाल कश्यप द्वारा किया गया।
......................