महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

कैराना। क्षेत्र मे महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ वे विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। 
     शुक्रवार को नगर सहित क्षेत्र में भगवान महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। नगर के आर्यपुरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सिद्ध-प्राचीन भगवान महर्षि कालू बाबा के मंदिर में महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ पंडित दिवाकर द्वारा संपन्न कराया गया। हवन-यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर भारीसंख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 
     वहीं, महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर गांव रामडा में विशाल भंडारा वे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
       गांव बुच्चाखेड़ी में ग्राम प्रधान सहित ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे व हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। गांव पंजीठ सहित अनेको जगह महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।
      उधर, महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी पकवान बनाकर भगवान महर्षि कश्यप व भगवान महर्षि कालूबाबा को भोग लगाकर महर्षि कश्यप जयंती मनाई और देश में सुख-शांति व उन्नति की कामनाएं की। 
..........