सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी

कैराना। सोमवती अमावस्या के अवसर पर यूपी—हरियाणा से हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
   सोमवार को सोवमती अमावस्या के अवसर पर यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यमुना के दोनों किनारों पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा—अर्चना की गई। उन्होंने यमुना नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों ने खेल—खिलौनों की दुकानों से सामान भी खरीदा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।
..........  ..........