विजय सिंह पथिक कॉलेज मे अंग्रेजी भाषा दिवस पर छात्र सेमिनार का आयोजन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के अंग्रेजी विभाग मे विलियम शेक्सपीयर के जन्म दिवस को अंग्रेजी भाषा दिवस के रूप मे उत्साहपूर्वक मनाया गया।                       
    मंगलवार को संयोजिका डॉक्टर नीतू त्यागी एवं सह संयोजिका डॉक्टर रीनू के नेतृत्व मे आयोजित इस सेमिनार का शुभारम्भ प्राचार्य प्रोफ.राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन करके किया गया। प्राचार्य ने अपने उदबोधन मे छात्र- छात्राओं को अंग्रेजी भाषा के महत्व के विषय मे जानकारी देते हुए स्वयं को वर्तमान समय के अनुसार ढालने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉक्टर नीतू त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए शैक्सपीयर को अंग्रेजी साहित्य का सिरमौर बताया और कहा कि शैक्सपीयर के बिना अंग्रेजी साहित्य अधूरा है। 
      अंग्रेजी विभाग की प्राद्य्यापिका डॉक्टर रीनू ने यू एन ए की छह भाषाओ का ज़िक्र करते हुए बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने एवं उसके प्रतिदिन प्रयोग के लिए उत्साहित किया।
         छात्र सेमिनार के अंतर्गत MA द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल देवी ने शैक्सपीयर का जीवन परिचय देते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। हबीबा छात्रा ने अंग्रेजी के समकालीन महत्व को समझाते हुए बच्चो के समक्ष शैक्सपीयर की कुछ कोट्स को सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया। प्राची, आशीष, अरमान, अलीशा, दानिश आदि छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम मे विशेष योगदान रहा।अंग्रेजी विभाग आने वाले समय मे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
.................