कैराना (शामली)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यूपी व हरियाणा के सैकडों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान ब्राह्मणों को दान —दक्षिणा देकर पूण्य लाभ कमाया गया।
बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर सुबह से ही यमुना नदी तट पर हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया तथा अपने पूर्वजों के नाम पर ब्राह्मणों को दान—दक्षिणा व वस्त्र आदि भेंट किए। इसके अलावा मंदिरों में पूजा अर्चना भी की गई। वहीं, यमुना नदी के किनारे हरियाणा की ओर लगे मेले में महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों के साथ ही गोताखोर मौजूद रहे।
......................