राष्ट्रीय लोक अदालत में 13275 वादों का किया गया निस्तारण

कैराना (शामली)। जनपद न्यायालय शामली एट कैराना परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश शामली के मार्गदर्शन में 13275 वादों का निस्तारण किया गया, जबकि कुल 35989052 रूपए की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
       शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली व माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुक्रम मे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अनिल कुमार-XIII के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जिला एवं सत्र न्यायालय, शामली स्थित कैराना परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बैंक पदाधिकारीगण व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
       प्रतिभा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय शामली द्वारा 02 मामले, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा 15 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) शामली न्यायालय द्वारा 03 मामले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) शामली न्यायालय द्वारा 167 मामले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय द्वारा 1052 मामले, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना न्यायालय द्वारा 225 मामले, सिविल जज सी.डि./ए.सी. जे.एम. शामली न्यायालय द्वारा 198 मामले का, सिविल जज सी.डि./ए.सी. जे.एम, कैराना न्यायालय द्वारा 205 मामले का, सिविल जज (जू.डि.) / न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली न्यायालय द्वारा 462 मामले, सिविल जज (जु,डि.) / एफ.टी.सी. शामली न्यायालय द्वारा 200 मामले, सिविल जज जू.डि. कैराना न्यायालय द्वारा 251 मामले व अपर सिविल जज जू.डि. कोर्ट संख्या -1 कैराना न्यायालय द्वारा 225 मामले का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद शामली स्थित समस्त न्यायालयों के द्वारा कुल 3005 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल धनराशि 2250200 रूपये का सेटलमेंट किया गया।        
        वहीं, राजस्व न्यायालयों के द्वारा कुल 9416 मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। जिसमें 4,00,000 रूपये का सेटलमेंट किया गया। बैंक से सम्बन्धित 854 प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 33,338,852/-रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।
     इस प्रकार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-शामली अनिल कुमार-XIII के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13275 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल 35989052 रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया।        
    उधर, प्रतिभा प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया। 
...................

Comments