कैराना (शामली)। 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायालय परिसर से प्रचार रैली का शुभारंभ किया गया।
आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार—प्रसार के लिए कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर से पुलिस की गाड़ियों द्वारा रैली निकाली गई। रैली को जनपद न्यायाधीश विकास कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल पुलिस की गाड़ियां रंगीन गुब्बारों से सजी हुई थी तथा गाड़ियों के आगे और पीछे राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर लगे हुए थे। गाड़ियों ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में रैली के दौरान लाउडस्पीकर के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया।
———————————————