आओ बचायें पर्यावरण

जल वायु तापक्रम,जैव विविधता का है आवरण
न  हो  इनका  क्षरण, आओ बचायें पर्यावरण
 
पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली,सबके लिए खुशहाली 
है काम का  हर  कण,आओ बचायें पर्यावरण

न हो  कोई  प्रदूषण, बीट प्लास्टिक पोल्यूशन
ये हानि का है कारण,आओ बचायें पर्यावरण

पॉलीथीन है जहर, खतरनाक बिमारियों का कहर
कर कपड़े के थैलों का चलन,आओ बचायें पर्यावरण 

अत्यधिक दोहन दुरुपयोग,ना कर भोग विलासी उपभोग
प्रकृति  प्रेम का  जागरण, आओ बचायें पर्यावरण

नीम  पीपल  अर्जुन ,अशोक  बरगद जामुन 
खूब  बनाते  ऑक्सीजन, आओ बचायें पर्यावरण 

जैविक अजैविक घटकों का मिश्रण,जिनसे होता पोषण 
इनसे  संतुलित जीवन , आओ बचायें पर्यावरण

                       मौ० यामीन 'आजाद'
           स०अ०, उच्च प्रा० विद्यालय बडावद (कंपोजिट)
                   वि०क्षे० बड़ौत, जनपद बागपत 
संस्थापक व संयोजक:'हौसला' शिक्षक कवि सम्मेलन/मुशायरा
***********++++++++++**********++++++++++
Comments